BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मामा के राज में लुट रहीं लाड़ली बहना... केवाईसी के नाम पर वसूल रहे अनाप शनाप पैसा....एमपी ऑनलाइन व सीएससी खूलेआम कर रहे लूट...ये है सच्चाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 26, 2023

मामा के राज में लुट रहीं लाड़ली बहना... केवाईसी के नाम पर वसूल रहे अनाप शनाप पैसा....एमपी ऑनलाइन व सीएससी खूलेआम कर रहे लूट...ये है सच्चाई


.एमपी ऑनलाइन व सीएससी संचालक केवाईसी के नाम पर वसूल रहे अनाप शनाप पैसा, जबकि सरकार दे रही संचालकों को प्रत्येक आवेदन का पन्द्रह रुपया



रेवांचल टाईम्स - मण्डला, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनांतर्गत मप्र के मण्डला जिले में घोरलापरवाही व गड़बड़ी की जा रही है। शासन प्रशासन द्वारा इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कोई सही प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। इसी वजह से मामा के राज में लाड़ली बहना लुट रही हैं और अत्यंत परेशान हैं। ई-केवाईसी और बैंक संबंधी कार्य तथा आधार कार्ड अपडेट सहित तमाम तरह की औपचारिकता पूरी करने के लिए लाड़ली बहनों को परेशान होना पड़ रहा है। शहर हो या गांव हर जगह महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए बेहिसाब परेशानियों का सामना कर रही हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जिन्हें बैंक संबंधी कार्य व आधार अपडेट कराने या बनवाने के अलावा अन्य कार्यों के लिए शहरों की ओर जाना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर कोई व्यवस्था शासन प्रशासन द्वारा इन कार्यों के लिए नहीं बनाई जा रही है। बैंक में आसानी से काम नहीं हो रहे हैं आधार अपडेट का काम भी भीड़ की वजह से एक दिन में नहीं हो पा रहा है। कुल मिलाकर सिर्फ परेशानी ही परेशानी बनी हुई है। समग्र आईडी की केवाईसी के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बहनों को एमपी ऑनलाइन व कॉमन सर्विस सेंटर में मुंह मांगा पैसे देने पड़ रहे हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि प्रत्येक आवेदन के पन्द्रह रुपये एमपी ऑनलाइन व कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों को शासन द्वारा दिये जा रहे हैं तो दूसरी तरफ बहनों से केवाईसी सरेआम पैसे वसूले जा रहे हैं। तत्काल इस पर रोक लगाई जाये और सभी औपचारिकता ग्राम पंचायत स्तर पर पूरी की जाये ताकि बहनों को नगरीय क्षेत्र में लंबी दूरी तय करके जाना न पड़े। जनापेक्षा है मध्यप्रदेश की सरकार लूटखसोट पर लगाम लगाये और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन मप्र के मण्डला जिले में सही तरीके से किया जाये।

No comments:

Post a Comment