BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रत्येक माह की 10 एवं 21 तारीख को होगी विद्युत संबंधी शिकायतों की सुनवाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 1, 2023

प्रत्येक माह की 10 एवं 21 तारीख को होगी विद्युत संबंधी शिकायतों की सुनवाई

 

 


मण्डला 1 मार्च 2023

                म.प्र. शासन ऊर्जा विभाग के निर्देशानुसार मण्डला वृत्त में जिला स्तरीय विद्युत शिकायत निवारण फोरम का गठन किया गया है। फोरम की बैठक, सुनवाई प्रत्येक माह की 10 एवं 21 तारीख को प्रातः 11 बजे वृत्त कार्यालय मण्डला में आयोजित की जाएगी जिसमें विद्युत उपभोक्ता अपनी बिल सम्बन्धी समस्याओं का त्वरित निराकरण करा सकेंगे। माह की 10 एवं 21 तारीख को अवकाश होने की दशा में आगामी कार्यदिवस में बैठक, सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। बैठक, सुनवाई में ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिल सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित कार्यालय से न हुआ हो और वे असंतुष्ठ हों तो सुनवाई में अपनी समस्या रखने हेतु लिखित आवेदन के साथ एक पुराना बिल संलग्न कर उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment