मण्डला 5 फरवरी 2023
5 से 25 फरवरी तक आयोजित हो रहे विकास यात्राओं के अंतर्गत 5 फरवरी संत
रविदास जयंती के अवसर पर मंडला की तीनों विधानसभा मंडला, बिछिया एवं
निवास के गांवों से विकास यात्राओं का शुभारंभ हुआ। इसी क्रम में निवास विधानसभा
के थानमगांव में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं
ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, रामप्यारे
कुलस्ते पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य जगत
मरावी, जनपद अध्यक्ष मंजू कुलस्ते, जनपद उपाध्यक्ष
घनश्याम सूर्यवंशी, नगरपरिषद अध्यक्ष हेमलता
परस्ते, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम शिवाली
सिंह, संबंधित अधिकारी, स्थानीय
जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित
रहे।
थानमगांव में आयोजित
विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने
विकास यात्रा की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बजट के संबंध में चर्चा करते हुए
सरकार द्वारा गरीबों के लिए बजट में किए गए प्रावधानों पर बात की। उन्होंने कहा कि
केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातियों के आर्थिक और शैक्षणिक विकास पर विशेष
जोर दिया जा रहा है। जिले के सभी 9 विकासखंडों में एकलव्य
विद्यालय खुल रहे हैं। इसी प्रकार मनरेगा के तहत अब काम की कमी नहीं है। कोई भी
व्यक्ति भूखा ना रहे, इसलिए खाद्यान्न वितरण
की योजना संचालित की गई हैं। श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राहियों
को लाभान्वित करने का प्रयास करें। जनता को उनकी पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ
दिलाएं। विकास यात्रा के दौरान विकास कार्यों से संबंधित जानकारी भी स्थानीय लोगों
को प्रदान करें। उन्होंने निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान प्राप्त होने वाले
आवेदनों का विधिवत रिकॉर्ड रखें। आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही करें, यात्रा के बाद निराकरण की समीक्षा की जाएगी।
विकास रथ को झंडी दिखाकर
रवाना
थानमगांव में आयोजित
विकास यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों
द्वारा विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही मंच से चिन्हित
हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अपर कलेक्टर
मीना मसराम ने किया। इसके पूर्व अतिथि आदर्श आंगनवाड़ी थानमगांव में लाड़ली सम्मेलन
में शामिल हुए तथा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। अतिथियों ने विकास योजनाओं पर
आधारित स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान नारी शक्ति केंद्र का लोकार्पण तथा शाला
में पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर पेसा एक्ट के प्रचार-प्रसार पर
आधारित श्याम बैरागी के गीत की सीडी का विमोचन किया गया।
खड़देवरी में विकास
यात्रा
केन्द्रीय इस्पात एवं
ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते नगर पंचायत निवास के वार्ड क्रमांक 1 खड़देवरी में आयोजित विकास यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने
विकास यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हर घर
तक केन्द्र एवं राज्य की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचे। साथ ही लोगों को
विकास कार्यों से अवगत कराएं। केन्द्रीय मंत्री ने निर्देशित किया कि जो भी विकास कार्य
अपूर्ण हैं उनके संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें। केन्द्रीय मंत्री ने मंच से कहा
कि जल जीवन मिशन के तहत सरकार का हर घर तक पानी पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने
निवास नगर की स्वच्छता को बेहतर करने की बात कही।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
%20-%20Copy.jpeg)
.jpeg)
%20-%20Copy.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment