रेवांचल टाईम्स -मंडला, आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में केन्द्र सरकार राज्य सरकार भरसक प्रयास कर रही कि इस जिले में निवासरत भोली भाली जनता चाहे वह नगर में रह रही हो या फिर ग्रामीण अंचलों में सबको सबका अधिकार मिलना चाहिए उसके लिए हर प्रकार की योजनाएं क्रियान्वयन कर रही है और उसके हिसाब से राशि भी समय समय मे पहुँचा रही है पर इस जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने तो कसम खा रखी है कि केवल विकास हमारा और हमारे करीबी चहेतों को पूरा लाभ मिले इसके लिए पूरा जी जान से प्रयास करते है वो चाहे खुद को मिलने वाली निधि हो या फिर पंचायतों को सब मे इनके चहेतों ने अपना कब्जा जमा रखा है इनके करीबियों ने सरकारी धन में लीपापोती करने की जिम्मेदारी ले रखी है जनता बेचारी जनता हर बार मंच से विकास और अपने लिए मुलभूत सुविधाये के मिलने की खुशी में हमेशा ही इन्हें अपना मत देकर जिताती आ रही हैं ये आस में कई हमारे माननीयों को कभी तो हमारे लिए कुछ करेगे पर हाथ की लाई शून्य, इस जिले में विकास के लिए यह एक हास्य प्रद वात है कि आज से मंडला जिले में भाजपा की विकास यात्रा प्रारंभ होने वाली है सबसे बड़ी बात यह है कि विगत 15 वर्षों से भाजपा का शासन भाजपा के विधायक भाजपा के सांसद मंत्री मंडला जिले में आसीन हैं घोषणाएं मंच से बहुत होती है मगर जमी हकीकत नजर नहीं आती जिले को सौगाते तो बहुत मिलती है पर कब और कहा होती है ये केवल मंच से ही पता चलता है वही जिले में ब्रॉड गेज ट्रेन का संचालन धूमधाम से हुआ वोभी 10 वर्षों के इंतजार के बाद सौगात के रूप में मंडला से नैनपुर तक का ही सफर संभव हुआ नागपुर रायपुर तक डायरेक्ट रेलों का संचालन कब होगा किसी को नहीं मालूम और मेडिकल कॉलेज की सौगात भी मिली और ऐसा लगता है कि कागजों में मंडला वासियों को मिल चुकी है और लगता है कि मंडला के होनहार छात्र-छात्राएं कागजों में ही एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करके प्रैक्टिस भी चालू कर सकते हैं क्योंकि ना तो आज तक मेडिकल कॉलेज के लिए जगह फाइनल हुई है और ना ही कोई रूपरेखा इसी विकास की कड़ी माननीय प्रधानमंत्री का सपना था कि 2022 तक सभी भूमिहीनों को पक्के मकान शौचालय प्रदान किए जाएंगे मंडला में विकास की यात्रा इतनी सफल है कि 2022 बीतने के बाद भी आज तक भूमिहीनों को प्रधानमंत्री आवास मिलने तो दूर की बात है उन मकानों के दर्शन भी आज तक नहीं हुए क्या पता 2024 के चुनाव के पहले शायद मिल जाएं वहीं विकास की सबसे बड़ी सौगात मंडला वासियों को नेशनल हाईवे तीस मंडला से जबलपुर को रोड के रूप में मिली है, जो ऐसी रोड लंदन और पेरिस जापान, में भी नहीं होगी जो यह मंडला जिले वासियों को प्राप्त हुआ, सौभाग्य धूल और गड्ढों के बीच हवा में गोते खाते हुए वाहन किसी तरह से यमराज से बचते बचाते हुए जबलपुर की सीमा में पहुंचते हैं तो उन्हें लगता है चलो दूसरा जीवन मिल गया और जिंदा होने के गर्व के रूप में टोल टैक्स मैं प्रसाद चढ़ाना पड़ता है इसी के चलते भारी विकास के कारण देश के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी को मंडला की जनता से माफी मांगना पड़ता है इससे बड़ा विकास पूरे भारतवर्ष में देखने और सुनने को नहीं मिलेगा ऐसे में क्या भाजपा की विकास यात्रा मंडला में निकालने का कोई औचित्य नहीं है अब देखना यह है कि भाजपा के नेता मंडला वासियों के किस-किस जवाब का हिसाब देंगे... या फिर सब कुछ ऐसे ही चलता रहेगा और बेचारी भोली भाली जनता ऐसे ही अपनो से ठगती रहेगी या फिर इन्हें कुछ अच्छा देखने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा...

No comments:
Post a Comment