मण्डला 2 फरवरी 2023
प्रदेश सरकार के आव्हान पर अडॉप्ट एन आँगनवाड़ी योजना
प्रारंभ हुई। इस योजना के द्वारा जनसहयोग से आँगनवाड़ी केन्द्रों का कायाकल्प किया
जा रहा है। एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम से अब आंगनवाड़ी केन्द्रों का चहुमुखी
विकास हो रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा भी स्वेच्छा से आंगनवाड़ी
केन्द्रों को गोद लेकर उनमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। महिला एवं
बाल विकास परियोजना बीजाडांडी के आंगनवाड़ी केन्द्र नैझरटोला को भी अडॉप्ट कर
पैंटिंग एवं आकर्षक साज-सज्जा कराया तथा जनसहयोग से बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित
किए गए।
आंगनवाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों के सहयोग
से केन्द्र में बच्चों एवं महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। साथ ही
जनसहयोग से किचिन, गार्डन भी तैयार किया गया है।
इसी प्रकार पोषण मटका में भी जनसहयोग से सामग्री प्राप्त हो रही है।

No comments:
Post a Comment