BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री कन्या विवाह के आमंत्रण पत्र में केंदीय मंत्री क्षेत्रीय पूर्व विधायक जनप्रतिनिधियों के नाम हुआ नदारद, मामला तूल पकड़ते ही जनपद पंचायत ने छपवाये नये कार्ड... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 26, 2023

मुख्यमंत्री कन्या विवाह के आमंत्रण पत्र में केंदीय मंत्री क्षेत्रीय पूर्व विधायक जनप्रतिनिधियों के नाम हुआ नदारद, मामला तूल पकड़ते ही जनपद पंचायत ने छपवाये नये कार्ड...





रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले के विकास नारायणगंज नगर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह दिनांक 27 फरवरी को सम्पन्न होना है, परंतु आमंत्रण कार्ड पर ना ही मुख्यमंत्री का नाम है ना ही क्षेत्र के सांसद का और यह कार्ड बट भी चुके हैं, मंडला जिले की राजनिति के गढ़ माने जाने वाले नारायणगंज जनपद क्षेत्र में यह राजनिति लोगों के परे है।


सांसद का विरोध करते नजर आ रहा है जनपद पंचायत अमला-

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में सांसद और प्रदेश के मुखिया का नाम कार्ड में ना होने का मतलब यह साफ है, कि नारायणगंज जनपद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का विरोध इस कार्ड के जरिए नजर आ रहा है , कार्ड पर इन दोनों के नाम ना होने से लोगों में यह धारणा पैदा की जा रही  है, कि जनपद इन दोनों प्रतिनिधियों के नाम को कार्ड में जगह ना देकर कहीं ना कहीं जनता के सामने अपनी  खुद की छवि बनाना चाह रहा है।


कार्यक्रम प्रदेश स्तर का लेकिन मुखिया का नाम नदारद-


यह विवाह कार्यक्रम प्रदेश स्तर की है , परंतु आमंत्रण कार्ड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ही नाम नहीं है जिसके चलते नारायणगंज क्षेत्र में जन चर्चाओं में यह बात बनी हुई है, कि आखिर जनपद के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कैसे दरकिनार कर दिया


कार्ड को लेकर उपजे विरोध पर आनन फानन में फिर बने कार्ड-

 जनपद पंचायत नारायणगंज में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अन्तर्गत आयोजित होने  सामूहिक विवाह समारोह के आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम कार्ड मे नहीं छापे जाने के लेकर उपजे विरोध को लेकर आनन फानन में पुनः जनपद पंचायत ने दूसरे कार्ड छापवाये । जबकि जानकारी अनुसार मंत्री जी के बिना नाम वाले लगभग 500 कार्डो का वितरण किया जा चुका था। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है यह भूल वस हो गया है। जनपद उपाध्यक्ष  अविनाश शर्मा  से पूछा गया तो उन्होंने ने कहा इस संबंध में हमें जानकारी नहीं थी कल शाम मेरे को जब कार्ड मिले तब जानकारी हुई। विरोध होने पर अब नये कार्ड छप तो गये हैं। उन्होंने ने यह भी बताया कि जबिक क्रय समिति की बैठक कल थी तो उसके पहले कार्ड कैसे छप गये? जो जनपद पंचायत अधिकारीओं की लापरवाही उजागर होती है।

No comments:

Post a Comment