BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मताधिकार के बारे में युवाओं व ग्रामीणों को बताया विस्तार से.... बराबरी का साथ निभाएं , महिलाएं अब आगे आएं - इरशाद बेगम..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 19, 2023

मताधिकार के बारे में युवाओं व ग्रामीणों को बताया विस्तार से.... बराबरी का साथ निभाएं , महिलाएं अब आगे आएं - इरशाद बेगम.....





दैनिक रेवांचल टाइम्स केवलारी  -  राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय केवलारी जिला  सिवनी एन एस एस इकाई के तत्वधान मे षष्ठम दिवस के अवसर पर बौद्धिक सत्र का सुभारंभ के वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार  रफीक खान एवम एन जी ओ संचालक  इरशाद खान की गरिमामयी उपस्थिति मे हुआ। छठे बौद्धिक सत्र के दौरान मतदाता जागरूकता संबंधी  जानकारी प्रदान की गई तथा पत्रकारिता के क्षेत्र पर भी प्रकाश डाला गया एवम उनके साथ एन जी ओ संचालक  इरशाद खान ने बाल शोषण पर विस्तार से बताया। आज के दिन बच्चों ने जन जागरूकता के तहत रैली निकालकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, एवम महिला सशक्तिकरण के बारे मे ग्रामीण महिलाओं को समझाया तथा,बराबरी का साथ निभाएं, महिलाए अब आगे आएं, जैसे नारों के साथ जनजागरण किया। कार्यक्रम की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एन. डहेरिया द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। कार्यक्रम का संचालन एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजय मिश्रा द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन इतिहास विभाग के  राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment