BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गुड़ खाने से होते हैं ये अद्भुत फायदे, आप भी शुरु करें इसका सेवन, दूर हो जाएंगी ये दिक्कतें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 15, 2023

गुड़ खाने से होते हैं ये अद्भुत फायदे, आप भी शुरु करें इसका सेवन, दूर हो जाएंगी ये दिक्कतें



आपने अक्सर घर के बुजुर्ग को कहते सुना होगा कि खाना खाने के बाद गुड़ खाया करो. यही नहीं कई स्थानों पर तो खाना खाने के बाद गुड़ खाने का रिवाज है और यहां आने वाले मेहमानों तक को खाना खाने के बाद गुड़ खिलाया जाता है. बता दें कि गुड़ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. इसका सेवा पाचन क्रिया को ठीक करता है और पूरे सिस्टम को मजबूत करता है. यही वजह है कि अक्सर लोग खाने के बाद गुड़ का सेवन करते हैं.

गुड़ खाने के कई फायदे हैं जिन्हें जानकर आप भी रोजाना गुड़ खाना शुरू कर देंगे. बता दें कि गुड़ में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम और फास्फोरस मौजूद होता है. इसके साथ इसमें जिंक, कॉपर, थियामिन, रिबोफ्लेविन और नियासिन जैसे न्यूट्रिएंट्स जैसे तत्व भी पाए जाते हैं. गुड़ की तासीर गर्म होती है ऐसे में इसे सर्दियों में तो काफी खाया जाता है लेकिन गर्मियों में भी सीमित मात्रा में रोजाना गुड़ का सेवन किया जा सकता है.

ये हैं खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करने के फायदे

पाचन क्रिया का करता है मजबूत

बता दें कि खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करना डाइजेशन सिस्टम को भी बेहतर बनाता है. इससे खाना जल्दी पच जाता है. क्योंकि इसे खाने के बाद डाइजेस्टिव एंजाइम रिलीज होते हैं जो पाचन सुधारने का काम करते हैं. ये भी माना जाता है कि गुड़ कब्ज और पेट संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों को भी फायदा करता है.

एनिमिया में है लाभकारी

इसके अलावा गुड़ का नियमित सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है. ऐसे में गुड़ का सेवन एनिमिया के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है. गुड़ में आयरन और फास्फोरस पाया जाता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन का प्रोडक्शन बढ़ाता है. जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उन्हें गुड़ का जरूर सेवन करना चाहिए.

इम्यूनिटी बूस्टर होता है गुड़

इसके अलावा अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करना चाहते हैं तब भी गुड़ का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि गुड़ में मौजूद न्यूट्रिएंट्स बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करते हैं जिससे इम्यून सिस्टम को सुधारने में मदद मिलती है. यही वजह है कि सर्दियों में खासतौर पर गुड़ का ज्यादा सेवन किया जाता है क्योंकि ठंड में हमारे शरीर को अतिरिक्त इम्यूनिटी बूस्टर की जरूरत होती है.

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है गुड़ का सेवन

बता दें कि गुड़ को सफेद चीनी का बेहतरीन विकल्प माना जाता है. जहां चीनी खाने से शरीर में ब्लड शुगर हाई होने और वजन बढ़ने का खतरा रहता है तो वहीं दूसरी ओर, गुड़ खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और ये वजन को बेहतर तरीके से कंट्रोल करता है.

एनर्जी देता है गुड़

यही नहीं अगर आप कभी कमजोरी या थकान महसूस करते हैं तो गुड़ खाने से आपको तत्काल ऊर्जा मिलती है. क्योंकि गुड़ में मौजूद पोषक तत्व एनर्जी बूस्टर भी होते हैं. ऐसे में गुड़ का सेवन आपके दिनभर की थकान को दूर करने में भी मददगार हो सकता है.

No comments:

Post a Comment