धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है जिन्हें ग्रंथों में भोलेनाथ भी कहा गया हे और मान्यता है कि इनका पूजन करने से व्यक्ति के जीवन में सभी दुख दूर होते हैं. इसलिए लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन विधि-विधान के साथ उनका पूजन करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन पूजा करने के साथ ही यदि कुछ उपाय भी अपनाएं जाएं तो जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलते हैं. आइए जानते हैं सोमवार के दिन कौन से उपाय लाभकारी साबित होंगे.
सोमवार के उपायसोमवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव का पूजन करें. पूजा के दौरान शिव जी जल चढ़ाएं और उसमें गंगाजल जरूर मिलाएं. साथ ही भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें चंदन का टीका लगाएं.
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय शिव चालीसा और शिवाष्टक का पाठ अवश्य करना चाहिए. इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर जातक की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं.
जिन लोगों के दांपत्य जीवन या विवाह में बाधाएं आ रही हैं उन्हें सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर गौरी शंकर रुद्राक्ष चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से धन की भी बरसात होती है.
सोमवार के दिन बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाएं और अपनी मन ही मन अपनी मनोकामना बोलें, इसके बाद बेलपत्र को शिवलिंग पर अर्पित कर दें. इसे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी और घर में माता लक्ष्मी का वास होगा.
सोमवार के दिन पूजा करते समय ओम नम: शिवाय: का जाप करना चाहिए. ऐसा करने से घर में धन की बरसात होगी साथ ही व्यवसाय में भी वृद्धि होगी.

No comments:
Post a Comment