BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तन्वी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया लाड़ली लक्ष्मी योजना से बालिकाओं को मिल रही आर्थिक सहायता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 3, 2023

तन्वी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया लाड़ली लक्ष्मी योजना से बालिकाओं को मिल रही आर्थिक सहायता



 

मण्डला 3 फरवरी 2023

                लाड़ली लक्ष्मी योजना म.प्र. शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना ने बालिकाओं को जन्म से ही लखपति बना है जिससे उनके जन्मदिवस को अब उत्सव के रूप में मनाया जाने लगा है। बालिकाओं को कक्षा 6वी में 2 हजार रूपए, 9वी में 4 हजार रूपए, 11वी एवं 12वी में 6-6 हजार रूपए की छात्रवृत्ति दी जाती है जिससे बालिकाओं के पढ़ाई में काफी सहायता प्राप्त होती है।

                ग्राम पिंडरई निवासी तनवी चक्रवर्ती का जन्म 9 दिसम्बर 2022 को हुआ। तनवी लाड़ली लक्ष्मी है। तनवी के माता-पिता कहते हैं कि हमने अपनी बेटी तनवी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया है। इस योजना के लाभ से अब हमें बेटी की पढ़ाई की चिंता नहीं है, हम सब चिंतामुक्त हैं। तन्वी के माता-पिता इस योजना से मिलने वाले लाभ के लिए अत्यंत प्रसन्न हैं तथा मामा शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

No comments:

Post a Comment