BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
यात्रा के अंतिम पङाव पर यात्री आरपार के लिए तैयार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 2, 2023

यात्रा के अंतिम पङाव पर यात्री आरपार के लिए तैयार



दैनिक रेवांचल टाइम्स - बीजाडांडी से जन विकास यात्रा निकल कर उदयपुर पहुंची।जहां मुसाखोह, देवरी, बेरपानी,समनापुर, बेलखेङी, बरौंची,जमठार, पिण्डरई आदि गांव के दर्जनों यात्री शामिल हुए। उदयपुर में राजा शंकर शाह व रघुनाथ शाह पर विधायक और उपस्थित समुदाय द्वारा माल्यार्पण किया गया।जमठार क्षेत्र से एक किंवन्टल चावल,बीस किलो दाल और एक हजार रूपए की मदद यात्रा को दिया गया।शाम को यह यात्रा डोभी पहुंची जहां गांव के सरपंच कुसुम बाई ने सैकङो महिला,पुरुष और बच्चो द्वारा भव्य स्वागत किया गया।रात में ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया।जिसमें महिलाओ ने पीने के पानी की समस्या और पढे लिखे युवाओ के बेरोजगारी की बात रखी।इस यात्रा का उद्देश्य रखते हुए डाक्टर मर्सकोले ने कहा कि इन्ही सब समस्याओ के लिए यह यात्रा किया जा रहा है।आज डोभी से यात्रा निकल कर बरेला पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबलपुर राजेश पटेल,अरविंद तिवारी, अनुराग पटल,नरेश पटेल,  राहुल श्रीवास्तव आदि ने भव्य स्वागत किया।यात्रा दोपहर 3 बजे साक्षी गार्डेन सालीवाङा(गौर) पहुंच गयी है।कल 11 बजे यह यात्रा हजारों की संख्या में जबलपुर कमिश्नर कार्यालय की ओर निकल जाएगा।इस यात्रा में पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम,पूर्व मंत्री लखन घनघौरिया, विधायक जबलपुर विनय सक्सेना, बिछिया विधायक नारायण पट्टा ,विधायक शहपुरा भूपेंद्र मरावी,   बरगी विधायक संजय यादव, जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू, विवेक अवस्थी,मंडला संगठन प्रभारी दिनेश यादव, मंडला अध्यक्ष राकेश तिवारी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।

No comments:

Post a Comment