रेवांचल टाईम्स - अधिकारियो से सैटिंग के चलते कॉलोनाइजर के हौसले बुलंद साल भर पूर्व सेटिंगबाज कॉलोनाइजर ने अधिकारियो से सेटिंग कर मेन रोड से कालोनी की रोड को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित मकान को तुड़वा दिया था.
कॉलोनाइजर पर कोई कार्यवाही न होना अधिकारियो की कार्यप्रणाली पर अंकित कर रहा बड़ा प्रश्नचिन्ह
चौरई :-पद का दुरूपयोग कर एक प्रापर्टी डीलर को निजी फायदा पहुंचाने के उद्देश्य सें निजी कालोनी के सामने बने मेन रोड के डिवाइडर को तुड़वा कर शासकीय संम्पत्ति को व नगर के शौन्दर्य की क्षति ग्रस्त करने के पीछे प्रभारी तहसीलदार का निजी स्वार्थ होने की सम्भाबना को नाकारा नहीं जा सकता. चौरई के नागरिकों का कहना है कि जब तहसील जाने के रास्ते के सामने चौराहा पहले से निर्मित है तो फिर चौराहे से मात्र 20फिट की दूरी पर इमायरा सिटी कालोनी के सामने का डिवाइडर क्यों तुड़वाया गया यह समझ से परे है. उक्त डिवाइडर को तोड़कर जहाँ से रास्ता दिया गया है वह स्थान दुर्घटना होने की सम्भावना को आमंत्रित कर रहा है नगर मे चर्चा का विषय बना हुआ है कि लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है. यदि अप्रत्यषित घटनाये हो गई तो उसका जवाब दार कौन होगा ये प्रश्न चिन्ह उठ रहा है वही नगरपालिका परिषद् के कर्मचारी विष्णु यादव जहाँ डिवाइडर को तोड़ा गया वहाँ से अपने दो पहिया वाहन से रोड क्रास करते समय बाल बाल बचे इसी तरह अन्य लोग भी दुर्घटना का शिकार हो रहे है उक्त रास्ते को तत्काल बंद नही करवाया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है गौरतलब है कि उक्त कॉलोनाइजर ने एक वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित मकान तोड़ दिया था अधिकारियो की कृपादृष्टि होने के कारण इस के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गईं वही सूत्रो का कहना है कि कॉलोनाइजर का तो कुछ नहीं विगड़ा किन्तु साहब के कार्यालय का चेम्बर कायाकल्प (लग्जरी )हो गया
वार्ड क्रमांक12 के पार्षद फरजाना शहीद मंसूरी का कहना है कि उक्त डिवाइडर को ज़ो अनुचित है इससे दुर्घटना होने की सम्भावना बढ़ गईं है अतः नगर के शौन्दर्य को क्षति पहुंची है इसे पूर्वतः यथावत किया जाय
नगर पालिका चौरई अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शरद जैन का कहना है की बिना किसी पूर्व सूचना के डिवाइडर तोड़ा है जो की गलत है हमारे नगर के शौंदर्य करण को क्षति पहुंचाई है नगर पालिका के द्वारा लगाए पेड़ो को भी उखाड़ा है इसके लिये जिला अधिकारी को शिकायत की जाएगी उसे यथावत कराया जायेगा
.jpeg)

No comments:
Post a Comment