BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कटंगी क्षेत्र में रेल संचालन के लिए एम पी ट्राँसको ने ऊर्जीकृत किया रेलवे ट्रेक्शन फीडर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 2, 2023

कटंगी क्षेत्र में रेल संचालन के लिए एम पी ट्राँसको ने ऊर्जीकृत किया रेलवे ट्रेक्शन फीडर





रेवांचल टाईम्स - जबलपुर। एम पी ट्राँसको  (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने कटंगी क्षेत्र में विद्युत से  रेल के सुगम संचालन के लिए दक्षिण  पूर्व मध्य  रेलवे के लिए एक रेलवे ट्रेक्शन फीडर तैयार किया है गत दिवस लगभग 12 करोड़ की लागत से निर्मित इस फीडर और लाइन का निर्माण, निरीक्षण और परीक्षण कर इसे ऊर्जीकृत कर दिया गया। 

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता श्री दीपक जोशी ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बालाघाट-कटंगी रेलखंड पर रेल संचालन के लिए एक 132 के व्ही ट्रेक्शन फीडर की मांग की थी। रेलवे द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एम पी ट्राँसको  ने इस फीडर और लाइन का निर्माण कर इसे ऊर्जीकृत करने में सफलता प्राप्त की। 

रेलवे के कटंगी ट्रेक्शन सबस्टेशन तक बनाई गई लाइन

श्री जोशी ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 132 के व्ही सबस्टेशन कटंगी  से रेलवे ट्रेक्शन सबस्टेशन कटंगी तक साढे़ 11 किलोमीटर के इस फीडर को कुल 47 टावरों के माध्यम से विद्युत सप्लाई उपलब्ध करायी गई है। जिसकी लागत लगभग 12 करोड़ है। इस ट्रेक्शन फीडर के प्रारंभ हो जाने से रेलवे के बालाघाट -कटंगी सेक्शन के लिए अब एक और विद्युत सप्लाई उपलब्ध हो गई है। पहले एम पी ट्राँसको के 132 के व्ही लालबर्रा सबस्टेशन से 132 के व्ही आर टी एस फीडर समनापुर के माध्यम से बालाघाट-कटंगी सेक्शन संचालित होता था, इस आर टी एस फीडर के निर्माण से बालाघाट के साथ साथ बालाघाट-कटंगी तिरोड़ी का लगभग 60 किलोमीटर रेल सेक्शन लाभान्वित हो सकेगा जिसमें रेलवे को गुणवत्तापूर्ण विद्युत सतत् प्राप्त हो सकेगी।

No comments:

Post a Comment