मण्डला 10 फरवरी 2023
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हर ग्राम
में 2 साथी चिन्हित हैं जो ग्राम के किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य
संबंधी विभिन्न विषयों पर बैठक कर जागरूक करते हैं। साथ ही इन्हें सुमन वॉलेंटियर
के रूप में भी जाना जाता है। मंडला जिले के विकासखंड नैनपुर के सुदूर अंचल में
जंगल के पास बसा एक ग्राम कोहका जो कि आदिवासी बाहुल्य ग्राम है। इस ग्राम में
मूलभूत सुविधाएं पहुंच पाना कठिन होता है। इसी ग्राम की एक गर्भवती महिला बिलसाबाई
मलगाम की प्रसव पीड़ा की जानकारी सुमन वॉलेंटियर को मिलते ही उन्होंने 108 एम्बूलेंस को कॉल कर बुलाया और गर्भवती महिला बिलसाबाई को अस्पताल तक
पहुंचाने में मदद की। समुन वॉलेंटियर्स ने यह जानकारी आशा कार्यकर्ता को भी दी। इस
सहायता के लिए बिलसाबाई मलगाम ने किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं सुमन वॉलेंटियर्स
को धन्यवाद किया है।
.png)
No comments:
Post a Comment