BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आधार सीडींग आईपीपीबी खाते खोलने कैम्प 6 फरवरी को - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 3, 2023

आधार सीडींग आईपीपीबी खाते खोलने कैम्प 6 फरवरी को




मण्डला 3 फरवरी 2023

भारतीय डाक विभाग की सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भारत सरकार की ओर से डाक विभाग में विभिन्न पीओएसबी योजनाएं संचालित हैं। ये सुविधाएं देशभर में स्थित 1.57 लाख डाकघरों के नेटवर्क के माध्यम से प्रदान की जाती हैं। डाक विभाग द्वारा प्रदत्त सुविधाएं अब मेनुअल मोड से आगे बढ़कर पूर्णतः कोर बैंकिंग मोड में पहुँच गया है जिसके माध्यम से कहीं भी बैंकिग संभव है। वर्तमान में डाक विभाग को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों के लिये आईपीपीबी के माध्यम से आधार सीडिंग खाते खोलने का मैण्डेट प्राप्त हुआ है एवं इस हेतु डाकघरों में 6 फरवरी 2023 से कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के समस्त हितग्राहियों को इसका लाभ मिल सके। 

ऐसे समस्त हितग्राही जिनका बैंक खाता नही है अथवा खाता आधार सीडेड नही है, वे इस सुविधा का लाभ लेने के लिए निकटतम डाकघरों से संपर्क कर अपना आधार सीडेड आईपीपीबी खाता खुलवा सकते हैं। साथ ही पीएम किसान पोर्टल पर हितग्राहियों का सत्यापन भी डाक विभाग कर्मचारी सीएससी के माध्यम से ओटीपी द्वारा कर सकते हैं। इसी तारतम्य में डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही अल्प बचत, अन्य योजनाओं के आम जनता की सुविधा के लिये मण्डला डाक संभाग अंतर्गत समस्त डाकघरों में सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसके तहत् डाकघरों में विभिन्न प्रकार की योजनाओं जैसे- बचत बैंक (ब्याज दर- 4 प्रतिशत), आवर्ती खाता (ब्याज दर- 5.8 प्रतिशत) पीपीएफ खाता (ब्याज दर 7.1 प्रतिशत) सुकन्या समृद्धि खाता (ब्याज दर 7.6 प्रतिशत), सीनीयर सिटीजन खाता (ब्याज दर- 8.0 प्रतिशत), मासिक आय खाता (ब्याज दर 7.1 प्रतिशत), टाईम डिपॉजिट खाता (ब्याज दर - 1 वर्ष 6.6 प्रतिशत, 2 वर्ष 6.8 प्रतिशत, 3 वर्ष 6.9 प्रतिशत, 5 वर्ष 7.0 प्रतिशत), राष्ट्रीय बचत पत्र (ब्याज दर 7 प्रतिशत) एवं किसान विकास पत्र (ब्याज दर - 7.2 प्रतिशत, 120 माह) इत्यादि खोले जा रहे हैं।


बचत योजनाओं के अतिरिक्त अन्य योजनाएं


इण्डिया पोस्ट पेमेन्टस बैंक आईपीपीबी- भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाले आईपीपीबी बैंक द्वारा बैंकिंग सुविधाओं के साथ-साथ उक्त समस्त बचत योजनाओं के ऑनलाईन जमा की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। साथ ही दुघर्टना बीमा के क्षेत्र में अनूठी पहल की गई है जिसके तहत् मात्र 258 एवं 396 की सालाना किश्त पर 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा पॉलिसी आम जनता के लिए लाई गई है।

एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम)- आम जनता के किसी भी बैंकों के खाते में जमा राशि का आहरण आधार नम्बर द्वारा किया जाकर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

आधार सेवा - मण्डला जिले में मण्डला प्रधानडाकघर, बम्हनी उपडाकघर, नैनपुर उपडाकघर, चिरईडोंगरी उपडाकघर, निवास उपडाकघर, एवं पिण्डरई उपडाकघर में उपलब्ध हैं। इस प्रकार डिण्डौरी जिले में डिण्डौरी मुख्य डाकघर, समनापुर उपडाकघर व शहपुरा निवास उपडाकघर में यह सेवा उपलब्ध हैं। (0 से 5) वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाने व आधार में मोबाईल नम्बर अपडेट करने की सुविधा समस्त डाकघरों में आईपीपीबी अंतर्गत सीईएलसी के माध्यम से प्रदान की जा रही हैं। डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा-डाक जीवन बीमा कर्मचारी वर्ग के साथ-साथ अब समस्त ग्रेजुएट नागरिकों के लिये एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा समस्त ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिये न्यूनतम प्रीमीयम अधिक बोनस में उपलब्ध हैं। स्पीडपोस्ट पार्सल, रजिस्टर्ड पार्सल एवं अन्य आर्टिकल्स की बुकिंग से लेकर वितरण तक की सुविधाए उपलब्ध हैं।


No comments:

Post a Comment