BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चना, मसूर और सरसों उपार्जन हेतु 25 फरवरी तक पंजीयन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 10, 2023

चना, मसूर और सरसों उपार्जन हेतु 25 फरवरी तक पंजीयन

मण्डला 10 फरवरी 2023



            रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जित करने हेतु किसान पंजीयन 1 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक निर्धारित किया गया है। जिले की सहकारी संस्थाओं एवं एम.पी. किसान ऐप के माध्यम से किसान पंजीयन निःशुल्क करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसान कॉमन सर्विस सेन्टर, एम. पी. ऑनलाईन (प्रति पंजीयन 50 रूपये) के माध्यम से भी पंजीयन की कार्यवाही कर सकते हैं। सिकमी कृषक, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर ही उपलब्ध हैं। जिले के समस्त किसान भाईयों से अपील है कि अंतिम दिनों में भीड़-भाड़ से बचने के लिए समय से व आधार कार्ड, बैंक पासबुक, समग्र आई.डी. एवं खसरा आदि की प्रति के साथ समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों विक्रय उपस्थित होकर अपना पंजीयन व नवीनीकरण शीघ्र करा लेवें।

No comments:

Post a Comment