BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत वनकर्मी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 6, 2023

लोकायुक्त की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत वनकर्मी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार



शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोमवार को लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बदरवास ब्लॉक में उस समय हड़कंप मच गया जब लोकायुक्त की टीम ने फॉरेस्ट गार्ड गिर्राज धाकड़ को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फरियादी मुनेश धाकड़ की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, अगरा गांव निवासी मुनेश धाकड़ ने गांव में फॉरेस्ट की करीब 35 से 40 बीघा जमीन पर कब्जा कर खेती कर रखी थी। जिसके एवज में फॉरेस्ट गार्ड गिर्राज धाकड़ उससे 40 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। मुनेश के पास रुपए नहीं होने के चलते वह उसे पूरी फसल उजाड़ने की धमकी दे रहा था। फॉरेस्ट गार्ड की धमकियों से परेशान होकर किसान ने 31 जनवरी को शिकायती आवेदन के साथ पूरा मामला लोकयुक्त पुलिस को बताया।

लोकायुक्त पुलिस की टीम ने किसान और फॉरेस्ट गार्ड के बीच हुई बातचीत को ट्रैप किया। इसी दौरान फॉरेस्ट गार्ड 40 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था, सौदा 20 हजार रुपए में तय हुआ। रिश्वत की राशि देने के लिए 6 फरवरी का दिन तय किया गया। इसी क्रम में आज जब फॉरेस्ट गार्ड गिर्राज धाकड़ ने किसान मुनेश धाकड़ को रिश्वत देने के लिए श्रीपुर बायपास स्थित अरूण ढाबे पर बुलाया तो लोकायुक्त पुलिस ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment