BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
14 मार्च तक बबैहा पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित कलेक्टर ने जारी किया आदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 17, 2023

14 मार्च तक बबैहा पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मण्डला 17 फरवरी 2023


                बरेला-मंडला मार्ग पर बबैहा के निकट पुल पर मध्यम मालयान, भारी मालयान एवं बसों के आवागमन, यातायात के लिए लगाए गए प्रतिबंध को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह द्वारा 14 मार्च 2023 तक के लिए विस्तारित किया गया है।      

                जारी आदेश के अनुसार बबैहा पुल पर सुरक्षा जांच का कार्य प्रारंभ होने व तदुपरांत आवश्यकतानुसार सुधार, मरम्मत, सुदृढ़ीकरण का कार्य संभावित होने के कारण पुल से दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया (कार, जीप, ट्रेक्टर एवं पिकअप) को छोड़कर मध्यम मालयान, भारी मालयान एवं बसों के आवागमन, यातायात पर लगाया गया प्रतिबंध 14 मार्च 2023 तक यथावत जारी रहेगा। प्रतिबंधित किए गए मध्यम मालयान एवं भारी मालयानों हेतु मंडला- फूलसागर- बबलिया- निवास- बरेला मार्ग का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया है। इसी प्रकार बसों तथा ज्वलनशील पदार्थों के टेंकर (पेट्रोल, डीजल, केरोसीन) के लिए मंडला- फूलसागर- बबलिया- नारायणगंज- बीजाडांडी - बरेला मार्ग का उपयोग किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment