दैनिक रेवांचल टाइम्स केवलारी - मध्यप्रदेष में इन दिनो सरपंच संघ काफी नाराज दिख रहा है। पूरे मध्यप्रदेष में अपनी 13 सूत्रीय मांगाें को लेकर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। ज्ञापन में सरपंच संघ ने अपने विभिन्न अधिकारों को लेकर हल्ला बोला है। केवलारी सरपंच संघ एक बैठक आयोजित कर अपनी 13 सूत्रीय मांगाें को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा में माॅनीटरिंग हाजिरी बंद की जावे। मनरेगा में मूल्यांकन के आधार पर पूरा भुगतान किया जावे। ग्रामसभा में प्रस्तावित को प्राथमिकता दी जावे। मनरेगा में साप्ताहिक भुगतान किया जावे। विभाग द्वारा किए जा रहे पक्के काम की सीसी जारी करने पर ग्राम पंचायत से एनओसी लेना अनिवार्य होगा। सरपंच को 5-10 हजार रुपये नगद निकालने का अधिकार दिया जावे। 15 वित्त में 10-15 प्रतिषत राषि मरम्मत के लिये खर्च करने की अनुमति प्रदान करे पंचो का मानदेय 1000/- दिया जावे। नल-जल योजना का बेहतर संचालन पीएचई विभाग नहीं कर रहा है जिससे समस्या आ रही हैं। मजदूरों की दैनिक मजदूरी 400/- की जाये। इन मांगाें को यदि सरकार नहीं मानती है तो विकास यात्रा का विरोध किया जायेगा।
Thursday, February 2, 2023
Home
india
kevlari-sivni
madhya madhya pradesh
mandla
Top
13 सूत्रीय मांगाें को लेकर सरपंच संघ लामबंद....... मांगे पूरी नहीं हुईं तो विकास यात्रा का होगा विरोध......
13 सूत्रीय मांगाें को लेकर सरपंच संघ लामबंद....... मांगे पूरी नहीं हुईं तो विकास यात्रा का होगा विरोध......
Tags
# india
# kevlari-sivni
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
kevlari-sivni,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
.jpeg)

No comments:
Post a Comment