BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
योजना के तहत स्वरोजगार के लिए 10 हजार रूपए से 1 लाख रूपए तक का प्रावधान है - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 22, 2023

योजना के तहत स्वरोजगार के लिए 10 हजार रूपए से 1 लाख रूपए तक का प्रावधान है

 शासन की नवीन योजनाओं के लिए samas.mpoline.gov.in

मण्डला 22 फरवरी 2023



            म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल द्वारा वर्ष 2022-23 के लिये नवीन योजनाऐं डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना का जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में जिला अत्यांवसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना का लक्ष्य 43 निर्धारित किया गया है। योजना के तहत स्वरोजगार के लिए 10 हजार रूपए से 1 लाख रूपए तक का प्रावधान है। हितग्राही की आयु 18 से 55 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा वह आयकर दाता नहीं होना चाहिए। जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र हितग्राही उक्त योजनाओं का लाभ लेने हेतु samas.mpoline.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित मण्डला में सम्पर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment