दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला आज बापू के शहादत दिवस पर टिकरिया(पटेहरा) में गांधी प्रतिमा,बाबा भीमराव अम्बेडकर और भगवान बिरसा मुंडा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया। जन विकास यात्रा के उद्देश्य पर बात रखते हुए डाक्टर अशोक मर्सकोले ने कहा कि यह लोगों की विभिन्न समस्याओ पर शासन प्रशासन को ध्यान आकृष्ट करना और संवाद के लिए तैयार करना है।यह यात्रा आम सामान्य लोगों के विकास की पैरवी करता है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम ने बोलते हुए कहा कि वंचितों को न्याय दिलाने के लिए यह जन विकास यात्रा निकालना समय की मांग है।इस यात्रा में सभी को शामिल होना और समाज को हक दिलाने के लिए संघर्ष करना चाहिए।आपने इस यात्रा पूर्ण समर्थन किया। उन्होने कहा कि सत्ता में हमारी सरकार आएगी तो सभी समस्याओ हल करायेगी।सुकृति भूषण जैन संगठन मंत्री ने कहा कि यह यात्रा आम आदमी का संघर्ष है।इनकी एकता और हौसला पहाङ की तरह अडिग है, जो मंडला को न्याय दिलाने में अवश्य सफल होगा। शाम 5 बजे स्थायी यात्री के रूप में शामिल लोगों को माला पहनाकर स्वागत कर यात्रा शुभारंभ किया गया।स्थायी यात्री के रूप में नवल सिंह मरावी,तितरा मरावी,सुवेशा बाबा,राजेन्द्र कुलस्तसे, प्रेम लाल आर्मो, दयाल धुर्वे बसनिया बांध विरोधी संघर्ष समिति, दादु लाल कुङोपे,मीरा मरावी,सोना बाई चुटका परमाणु विरोधीसंघर्षसमिति, मुन्ना बर्मन, केहर सिंह मार्का,शारदा यादव बरगी बांधविस्थापित एवं प्रभावित संघ, दशरथ मसराम लिफ्ट सिंचाई योजना अभियान बीजाडांडी, राजकुमार सिन्ह नर्मदा बचाओ आंदोलन,रत्न बरकङे जयस जिलाध्यक्ष, गुलाब सिंह परस्ते, गणेश पाठक,सुल्तानी यादव, इन्द्रजीत भंडारी समाजसेवी,नुर रहमत,इकबाल खान,किशोर अग्रवाल, चेन सिंह बरकङे,इकबाल अहमद आदि सैकङो लोंगो ने विधायक के नेतृत्व में यात्रा शुरू किया।इस कार्यक्रम को बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, संगठन प्रभारी दिनेश यादव, राकेश तिवारी जिलाध्यक्ष, सत्य नारायण खंडेलवाल पूर्व जिलाध्यक्ष, गुलाब सिंह उईके प्रदेश महामंत्री,अशोक पटेल किसान नेता आदि ने संबोधित किया।जिला पंचायत सदस्य पुष्पा मरकाम ने यात्रा को समर्थन देने कालपी पङाव पहुंची और पैदलयात्री एवं विधायक से चर्चा किया।
Tuesday, January 31, 2023

Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
यात्रा का मकसद वंचितों को न्याय दिलाना :ओंकार सिंह मरकाम
यात्रा का मकसद वंचितों को न्याय दिलाना :ओंकार सिंह मरकाम
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment