BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मां नर्मदा चुनरी यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक गुरुवार को - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 4, 2023

मां नर्मदा चुनरी यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक गुरुवार को


दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिंडोरी अमरपुर नगर में इस बार भी मां नर्मदा जयंती को लेकर तैयारियां होने लगी हैं, पिछले वर्ष मां नर्मदा जी की चुनरी यात्रा के संयोजक और आयोजक रहे समाज सेवी आकाश नामदेव एवं मनोज पाठक ने बताया कि जैसे पिछले वर्ष मां नर्मदा जी अमरपुर क्षेत्र और अमरपुर नगर की महिला पुरुषों के विशाल सहयोग से लगभग 18 सौ साड़ियों से निर्मित 3 किलोमीटर लंबी चुनरी मां नर्मदा को 23 किलोमीटर दूर पैदल यात्रा करके रमपुरी नर्मदा घाट में चुनरी अर्पित की गई थी। उपरोक्त कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल था इस वर्ष भी नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर पिछले वर्ष से भी अच्छा आयोजन करने का मन हैं, इस बार भी लगभग 2000 साड़ियों से निर्मित चुनरी मां नर्मदा जी को अर्पित की जाएगी। इस बार मां नर्मदा जयंती के अवसर पर समिति के द्वारा यह निर्णय लिया गया हैं कि मां नर्मदा को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता का संदेश भी इस यात्रा के माध्यम से दिया जाएगा, साथ ही जल संरक्षण के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उपरोक्त चुनरी यात्रा जिस भी गांव से निकलेगी उन गांव में भी जल संरक्षण को लेकर एवं स्वच्छता को लेकर संदेश दिया जाएगा, साथ ही जल संरक्षण के फायदे ग्राम वासियों को बताए जाएंगे। जिससे जल को लेकर स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता आ सके, इस बार भी सभी के सहयोग से उक्त मां नर्मदा चुनरी यात्रा पूर्णता सफल होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार 5 जनवरी को मां नर्मदा मंदिर के पीछे एक आवश्यक बैठक रखी गई हैं।

No comments:

Post a Comment