BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इको पर्यटन विकास बोर्ड के तत्वाधान में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन... बच्चों ने किया वन भ्रमण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 19, 2023

इको पर्यटन विकास बोर्ड के तत्वाधान में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन... बच्चों ने किया वन भ्रमण


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के पूर्व सामान्य वन मंडल मण्डला के परिक्षेत्र मवई में इको पर्यटन विकास बोर्ड के तत्वाधान में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन मंडल अधिकारी पुनीत गोयल IFS के निर्देशन में उप वन मंडल अधिकारी जी एस धुर्वे की उपस्थिति  में  प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी ए के पांडे  द्वारा दिनाँक 19 जनवरी 2023 को अतरिया बीट के  कक्ष क्रमांक RF  1151 चकरा घाट में स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर अनुभूति का आयोजन किया गया I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्मानीय श्री कमलेश तेकाम जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत मण्डला  रहे , कार्यक्रम में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मवई से 55 छात्र/छात्राएं एवं  उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मवई से 59  बच्चे  कुल 114 छात्र/छात्राएं  एवं  शिक्षक/शिक्षिका सम्मिलित हुए।

अनुभूति कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्र/छात्राओं को स्वल्पाहार कराकर प्रकृति पथ पर वन भ्रमण कराते हुए वनों, वन्यप्राणियों,  वनोपज एवं वन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों के संबंध में  बताया गया I 





यहां प्रकृति पथ पर जंगल की  सैर कराते हुए अनुभूति प्रेरक बालसिंह ठाकुर  ने विद्यार्थियों से प्रकृति, पर्यावरण से संबंधित रोचक पहेलियाँ एवं प्रश्नोत्तर पूछे,  विद्यार्थियों को जंगल में दीमक और चींटी की बांबी अर्थात्‌ बमीठा, मधुमक्खियों के छत्ते और  मकड़ियों के द्वारा जाल निर्माण की प्रक्रिया के बारे में एवं विभिन्न  वृक्ष प्रजातियों के उपयोग और औषधीय गुणों के बारे मे बताया I बच्चों ने वृक्षों को गले लगाकर उन्हें अपना मित्र बनाया, बच्चों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी सुरक्षा करने हेतु प्रेरित किया गया I

इसके बाद बच्चों को जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधा लगाने का  संकल्प दिलाया गया  इसके बाद पत्तों से बने हुए प्राकृतिक दोना पत्तल में सभी को भोजन कराया गया, और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया I भोजन के साथ बच्चों ने वन धन विकास केंद्र उत्पाद  पाचक आंवला केंडी का भी स्वाद लिया I इसके बाद बच्चों को डमशेराड गेम पहचान जरा, मैं हूँ कौन? के माध्यम से  विभिन्न वृक्ष प्रजातियों/ वन्य जीवों की शारीरिक विशेषताओं, प्रवृतियों एवं व्यवहार, आवास, भोजन, शिकार के तरीकें आदि से अवगत कराया I 

  

तत्पश्चात क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र व पारितोषिक दिया गया तथा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए  मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को अपने उद्बोधन में उच्च शिक्षा की जानकारी दी गई 

कार्यक्रम में  ये रहे उपस्थित आर पी बेलेन्द्र उप वन क्षेत्रपाल, के.के. उइके परिक्षेत्र सहायक मझगांव, बी एल गौप परिक्षेत्र सहायक मड़फा, वन रक्षक संजय मरावी,सहदेव मरावी,जयसिंह मरावी,विसर्जन कोल,गौठु सिह मरावी,संतोष गोठिया,समशेर सिह बरकड़े,हेमंत कुमार लोमश,गजेंद्र पाटिल, गडेश पन्द्रे,दलसिंह पन्द्रे,हीरा सिंह मरावी,रूपराम पाराशर नवीन धुर्वे, पवन यादव आपरेटर,मानसिंह पन्द्रे,शिव कुमार बागरी राममिलन यादव, शिव शाह उइके  आदि शामिल हुए।

           कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधि सदस्य,  उपस्थित रहे, और विद्यार्थियों को  प्रोत्साहित किया I

No comments:

Post a Comment