BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये एक चीज, सभी बाधाएं होंगी दूर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 30, 2023

सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये एक चीज, सभी बाधाएं होंगी दूर

  

कहते हैं कि जिस व्यक्ति पर भोलेनाथ की कृपा होती है उसे जीवन में कभी संकट, कलह या संतान की ओर से किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता. इसलिए लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजन करते हैं और इसके लिए सोमवार का दिन अति महत्वपूर्ण है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन इनकी पूजा करने के साथ ही यदि कुछ उपाय भी अपनाएं तो जीवन में आ रही कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है. सोमवार को पूजा करते समय शिवलिंग पर इस एक चीज को अर्पित करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती.
सोमवार के उपाययदि आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चे चावल जरूर अर्पित करें. कहते हैं कि ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि चावल का कोई भी खंडित यानि टूटा हुआ नहीं होना चाहिए.
यदि शिवलिंग पर रोजाना 5 दाने चावल के अर्पित किए जाएं तो व्यक्ति को कभी भी धन-धान्य संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता.
धन प्राप्ति की कामना रखते हैं तो प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें और 11 मुट्ठी कच्चे चावल पूजा में रखें. इनमें से एक मुट्ठी चावल शिवलिंग पर अर्पित करें और बाकी बचे हुए चावल मंदिर में या​ किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें. ये उपाय लगातार 7 सोमवार तक करें. इससे आपको धन प्राप्ति होगी और भोलेनाथ कृपा बरसाएंगे.
कहा जाता है कि यदि रोजाना शिवलिंग पर चावल के 5 दाने चढ़ाएं जाएं तो भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख—समृद्धि के साथ ही धन प्राप्ति का भी आशीर्वाद देते हैं.


No comments:

Post a Comment