BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम अरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 27, 2023

ग्राम अरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस




 आओ हम सब एक धरा पर राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं,

26 जनवरी हो हर्षोल्लास भरा ऐसा एक राष्ट्र बनाते हैं


रेवांचल टाइम्स :- वीरों के त्याग और बलिदान के परिणाम स्वरूप मिली स्वतंत्रता और विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधान के कारण हमारे प्यारे देश भारत में राष्ट्रीय पर्वों की हमेशा से धूम रही है। चाहे स्त्री हो या पुरुष,बूढ़ा या जवान ,भारत का हर एक नागरिक राष्ट्रीय पर्व पर देशप्रेम के रंग से सरोबार नजर आता है।

ऐसा ही नजारा गणतंत्र दिवस के गौरवान्वित अवसर पर ग्राम अरी में दिखाई दिया।


ग्राम के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती, राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात संस्था के सभी शिक्षकों एवं अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में प्राचार्य एस एस वरकड़े के हस्तकमल से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण उपरांत पंक्तिबद्ध होकर शाला के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई....ये प्रभात फेरी जुम्मा टोला होते हुए मुख्य मार्ग में पहुंची ... जहां ग्राम अरी के अन्य शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थान जिसमे शासकीय कन्या माध्यमिक शाला, दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल,अमर दीप पब्लिक स्कूल और पर्ल वैली पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओ की प्रभात  फेरी ने, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रभात फेरी के साथ एक पंक्ति में समाहित होकर अपना भव्य स्वरूप धारण कर लिया... और इस तरह गणतंत्र दिवस पर ग्राम अरी का मुख्य मार्ग बच्चों के उद्घोष और लहराते तिरंगे झंडो से 

भर गया। पर्ल वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा घोड़े पर रानी लक्ष्मीबाई की शानदार झांकी प्रदर्शित की गई, साथ ही प्यारे नन्हे बच्चों द्वारा सर्व धर्म समभाव को प्रदर्शित करती अनुपम झांकी का प्रदर्शन भी किया गया।


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरी के बच्चों ने मानवीय मीनार बनाकर अपने शारीरिक संतुलन के कौशल एवं सौष्ठव का शानदार प्रस्तुतिकरण किया।

 लकी जींस क्लब अरी के संचालक और पत्रकार मुकेश जायसवाल के द्वारा अपने निज निवास पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया गया।

प्रभात फेरी के पश्चात् सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के द्वारा देश भक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

26 जनवरी को मिली थी,

भारत को गणतंत्र की शक्ति।

संविधान ही है जो हमे देता,

आज़ादी की अभिव्यक्ति।


जय हिंद जय भारत 🇮🇳

No comments:

Post a Comment