मण्डला 3 जनवरी 2023
जिला योजना भवन में आयोजित हुई जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने
विभिन्न क्षेत्रों के आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 44 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए।
जनसुनवाई में एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित
थे।
अपर कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में माधोपुर निवासी डारोबाई ने पत्यिागता पेंशन
प्रदान करने के संबंध में, तिलकवार्ड मंडला निवासी
राकेश पटेल ने भवन निर्माण कार्य, मानेगांव निवासी सुहागवती
ने अनुकंपा नियुक्ति एवं पेंशन, ग्राम पंचायत मलवाधार की
सरपंच गंगाबाई मरावी ने पक्की सड़क, राजीव कॉलोनी निवासी जय
बघेल ने मटेरियल के भुगतान के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए गए।
शिवप्रसाद पड़वार को मिला श्रवण यंत्र
बम्हनी, तहसील घुघरी निवासी
शिवप्रसाद पड़वार ने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत करते हुए श्रवण यंत्र की मांग की।
अपर कलेक्टर मीना मसराम ने सामाजिक न्याय विभाग के समग्र अधिकारी पीयुष पांडे को
तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात अपर कलेक्टर ने
शिवप्रसाद को श्रवण यंत्र प्रदान किया। समस्या के त्वरित निराकरण से प्रसन्न आवेदक
शिवप्रसाद ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
.jpeg)
%20(1).jpeg)
%20(1).jpeg)
No comments:
Post a Comment