BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पूर्व सा.वनमण्डल मण्डला के परिक्षेत्र बिछिया अन्तर्गत वन ग्राम बरिहा ,ग्राम पंचायत केवलारी में दिनांक 28.01.2023 से 30.01.2023 तक रात्रिकालीन वॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 31, 2023

पूर्व सा.वनमण्डल मण्डला के परिक्षेत्र बिछिया अन्तर्गत वन ग्राम बरिहा ,ग्राम पंचायत केवलारी में दिनांक 28.01.2023 से 30.01.2023 तक रात्रिकालीन वॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया


 दैनिक रेवांचल टाइम्स  -  बिछिया इस प्रतियोगिता में आस पास के क्षेत्र की 42 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल  मैच नयगवा और बरखेड़ा के बीच खेला गया जिसमें नयगवा ने विजयी रही।तीसरे स्थान पर कोको की टीम रही। विजयी टीम को  10000 , द्वितीय स्थान पाने वाली टीम को 6000 एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2100 रुपए का नगद पुरस्कार एवम ट्राफी प्रदान की गई।आर्थिक सहयोग के साथ साथ वन विभाग की ओर से टीमों के रुकने एवम भोजन की व्यवस्था भी की गई।  फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में  परिक्षेत्र अधिकारी बिछिया श्री अविनाश जैन एवम् थाना प्रभारी बिछिया श्री खेम सिंह पेन्द्रो के  द्वारा वन ग्राम बरिहा में अपनी  उपस्थिती देकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस प्रतियोगिता में शामिल  नेशनल टीम में सिलेक्ट ग्राम हर्राभाट कोको के खिलाड़ी सतीश विश्वकर्मा को वन विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयोजन में सरपंच भीषम सिंह मरावी, उपसरपंच देवेंद्र यादव , रामभाउ उईके (बीट गार्ड बरिहा), सुमर सिंह धूमकेती, प्रदोष धारविया, श्याम कलीबाई मरकाम (वन सु. समिति अध्यक्ष) एवम समस्त ग्राम वासियों का सहयोग रहा। साथ ही साथ भारी संख्या में आस पास के ग्राम वासियों द्वारा उपस्थित होकर प्रतियोगिता का आनंद लिया गया

No comments:

Post a Comment