मंडला 10 दिसम्बर 2022
नगर में यातायात की
व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका, पुलिस तथा
राजस्व विभाग की टीम द्वारा सड़कों पर लगाई गई दुकानों को हटाने की कार्यवाही
लगातार जारी है। इसी क्रम में आज बैगा-बैगी चौक से अंबेडकर चौराहे, चिलमन चौक, अम्बेडकर चौक से लालीपुर चौराहे से
बैगा-बैगी चौक तक समस्त सड़क पर दुकानों के सामने चिन्हित स्थान तक पार्किंग व
सामान दुकानों के भीतर रखने की समझाईश दी गई। प्रतिबंधित स्थलों पर खड़े वाहनों को
जब्त किया गया। दुर्घटना संभावित सड़क तक लगे हुए बाँस, बल्ली से
अतिक्रमित रोड को मुक्त करवाया गया। कार्यवाही में एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके एवं
एसडीओपी अश्विनी कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment