BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त ने जनपद पंचायत महेश्वर के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 20, 2022

लोकायुक्त ने जनपद पंचायत महेश्वर के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा




रेवांचल टाइम्स:लोकायुक्त इंदौर ने जनपद पंचायत महेश्वर के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा। इन्होंने जीपीएफ की राशि जारी करने के एवज में फरियादी से रिश्वत मांगी थी।

जनपद पंचायत महेश्वर के सेवानिवृत्त पंचायत समन्वयक अधिकारी 66 वर्षीय किशोर कुमार पाराशर निवासी शर्मा कालोनी बड़वाहा ने इनकी शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वे वर्ष 2016 में पंचायत समन्वयक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके जीपीएफ की राशि 4.80 लाख रुपये का आहरण करने के एवज में जनपद पंचायत महेश्वर के पंचायत समन्वयक अधिकारी महेश पवार एवं लेखापाल अशोक मेहता 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

जांच के बाद सही मिली शिकायत - शिकायत के बाद लोकायुक्त कार्यालय इंदौर ने जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार को पंचायत समन्वयक अधिकारी पवार को 10 हजार रुपये तथा लेखापाल मेहता को 500 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। यह कार्रवाई धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की गई।

डांस टीचर ने सातवीं की बच्ची से की छेड़छाड़

इंदौर। वार्षिक उत्सव की तैयारी के दौरान डांस सिखा रहे टीचर ने सातवीं कक्षा की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के माता- पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि न्यू एरा स्कूल में वार्षिक उत्सव की तैयारी चल रही है। इस दौरान 12 साल की बच्ची को डांस सिखाने के दौरान टीचर रविंद्र पिता गोविंदराव (30) निवासी नंदानगर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने घर आकर पूरी घटना माता-पिता को बताई। आरोपित रविंद्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment