BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेवांचल टाईम्स की खबर का असर.... यातायात विभाग ने लगाई मंडला के नगर के चौराहो में चेकिंग दी नाबालिकों समझाईश... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 21, 2022

रेवांचल टाईम्स की खबर का असर.... यातायात विभाग ने लगाई मंडला के नगर के चौराहो में चेकिंग दी नाबालिकों समझाईश...

 


रेवांचल टाईम्स - मण्डला नगर सहित ग्रामीण अंचलों की सड़कों में छोटे छोटे बच्चों को बेधड़क दोपहिया वाहन फर्राटेदार चलाते हुए आसानी से देखा जा सकता है इन नोसीखिये के चलते नगर का यातायात व्यवस्था चौपट हो चुकी और आये दिन घटना दुर्घटना घट रही हैं जिसको लेकर रेवांचल टाइम्स ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया ख़बर प्रकाशन के बाद यातायात पुलिस के द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर आज विशेष रूप से नाबालिक वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने चलानी कार्रवाई के साथ-साथ आज विभिन्न विद्यालयो में नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन ना चलाने को लेकर समझाइश दी एवं जागतारुकता अभियान चलाया।

      नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाने से अक्सर दुर्घटना घटित होती है जिसे दृष्टिगत रखते हुए समय-समय पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर बच्चों एवं पालकों को समझाइस एवं चलानी कार्रवाई की जाती है। यातायात पुलिस के द्वारा चिलमन चौक, रेडक्रॉस, नेहरू स्मारक में विशेष अभियान चलाकर नाबालिक बच्चों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर पालकों को मौके पर बुलाकर समझाइश दी गई। अगर लगातार ये मुहिम जारी रहेगी तो कही न कही कुछ सुधार होने की सम्भावना है नही तो दो चार दिन बात पुनः सड़को में फ़र्राटे से नाबालिक दो पहिया चलते देखें जा सकेगें।

No comments:

Post a Comment