दैनिक रेवांचल टाइम्स :हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवो के देव महादेव को समर्पित है और इस दिन इनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है. कहते हैं भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों के सभी दूख दूर कर उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. अगर आप भी भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन उनका पूजन अवश्य करें. पूजन के साथ ही सोमवार के दिन कुछ विशेष उपाय अपनाना बेहद ही लाभकारी साबित होता है. आइए जानते हैं पैसों की किल्लत दूर करने के लिए सोमवार के दिन कौन से उपाय अपनाने चाहिए.
सोमवार के उपाय
- अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है और घर में पैसा नहीं रूक रहा तो सोमवार के दिन शिवलिंग में जल में दूध मिलाकर अर्पित करें. इसके साथ ही पूजा के बाद रूद्राक्ष की माला से ‘ऊँ सोमेश्वराय नमः’ का 108 बार जाप करें. मान्यता है कि इस उपाय को अपनाने से आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है.
- अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दोष है और वह उससे छुटकारा पाना चाहता है तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं. यह उपाय लगातार 7 सोमवार तक करें. इससे आपके ग्रह दोष दूर होंगे और मनचाहे फल की प्राप्ति होगी.
- इसके अलावा सोमवार के दिन यदि काले तिल और कच्चे चावल मिलाकर दान करने चाहिए. ऐसा करने से कुंडली में मौजूद पितृ दोष का प्रभाव कम होता है और आर्थिक लाभ मिलता है.
- इतना ही नहीं, नजर दोष से छुटकारा पाने के लिए भी सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है. रविवार की रात को एक गिलास दूध अपने सिरहाने पर रख दें और फिर उस दूध को अगले दिन स्नान आदि के दिन बबूल के पेड़ में अर्पित कर दें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. इसकी दैनिक रेवांचल टाइम्स पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
No comments:
Post a Comment