रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला की जनपद पंचायत नैनपुर कि ग्राम पंचायत जेवनारा के ग्राम सलीवाडा मैं नदी के किनारे हो रहा वाल निर्माण कार्य मैं लाखों घोटाला देखने को मिला जानकारी अनुसार वाल निर्माण कार्य की गुणवत्ता हीन कार्य ठेकेदार प्रशासन की मिली भगत मैं लगातार कर रहा है लगातार शिकायत के बाद कोई अधिकारी जांच करने को तैयार नही है सरकारी पैसों का भरपूर दुरुपयोग ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है
65 मीटर वाल निर्माण भ्रष्टाचार मैं जनपद उपाध्यक्ष है माफिया
जेवनारा पंचायत के ग्राम सलीवाडा हो रहे इस गुणवत्ता हीन कार्य की जानकारी पंचायत सचिव शंकर लाल ऊइके को अवगत कराने पर सभी जनपद पंचायत नैनपुर उपाध्यक्ष की धौंस देते नजर आते है एवम शिकायत करने पर कई प्रकार की धमकियां ठेकेदार द्वारा दी जाती है बता दें की जनपद उपाध्यक्ष से बात करने पर भी धमकियों का सामना करना पड़ रहा इन सब के बीच प्रशासन भी भ्रष्टाचार मैं लिप्त नजर आया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment