BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का औचक निरीक्षण के दौरान तीन अधिकारियों को किए निलंबित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 3, 2022

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का औचक निरीक्षण के दौरान तीन अधिकारियों को किए निलंबित



रेवांचल टाइम्स डिंडोरी  - डिडोरी मध्य प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों अपने सख्त रवैया के चलते काफी चर्चित हैं और तत्काल दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर रहे हैं कार्यक्रमों में जनता की शिकायतों पर तत्काल अधिकारियों पर गाज गिरने लगी है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अचानक हेलीकॉप्टर से डिंडोरी की शाहपुरा क्षेत्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना डिंडोरी जिले के शाहपुरा बिल गांव सिंचाई परियोजना बिलगढा का निरीक्षण कर ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की और नहरो की स्थिति और सिंचाई की समस्या के लिए जल संसाधन विभाग के अमले को दोषी मानते हुए इस मामले में तीन अधिकारी तत्काल निलंबित किया ई वी जी एस साड़ियां ए ई एसके चौधरी और उपयंत्री एम के रोहतास को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है सीएम को किसानों ने नहर लीक होने से फसल क्षति होने के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि उन्हें उचित मुआवजा राशि भी नहीं दिया गया है उक्त परियोजना में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया था और गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ कर करोड़ों रुपए डकार लिए गए जनता परेशान शिकायत लेकर अधिकारियों के चक्कर काटते रहे पर कहीं कोई कार्यवाही नहीं हुई जनप्रतिनिधियों ने भी मुंह बंद कर रखे थे अभी तक जिले के किसी भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने इस परियोजना की गड़बड़ियों पर कभी अपनी जुबान नहीं खुली वजह साफ है भ्रष्टाचार में सब शामिल थे निर्माण में करोड़ों रुपए डकार ने वाले अधिकारी तो रफूचक्कर हो गए इसके बाद जो कार्रवाई आज हुई है यह बहुत पहले ही होना था जिससे वास्तव में दोषियों और भ्रष्ट अधिकारियों को सजा मिल पाती अब तो बहुत देर हो चुकी है इसके पहले भी कुछ दिनों पहले मुड़की जलाशय परियोजना का सूट फॉल के बारे में प्रमुखता से खबर अखबार में प्रकाशित की गई थी जिस पर भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई थी लेकिन आज प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्या सुनने के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारियों सहित हॉस्टल अधीक्षक बड़झर एवं कृषि विभाग अधिकारी के विरुद्ध भी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं

No comments:

Post a Comment