BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धन प्राप्ति के लिए बुधवार के दिन जरूर अपनाएं ये खास टोटके, हर संकट होगा दूर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 21, 2022

धन प्राप्ति के लिए बुधवार के दिन जरूर अपनाएं ये खास टोटके, हर संकट होगा दूर



 रेवांचल टाइम्स:हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है और इनका दूसरा नाम विघ्नहर्ता है. कहते हैं कि जो भी पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गणपति का पूजन करता है उसके जीवन में आ रहे सभी विघ्न दूर हो जाते हैं और खुशहाली बनी रहती है. बुधवार के दिन गणेश जी के साथ ही बुध देवता का भी पूजन किया जाता है और दोनों को बुद्धि व धन का देवता कहा गया है. जिस व्यक्ति के जीवन में बुद्धि या धन से जुड़ी समस्याएं चल रही हैं उसे बुधवार के दिन पूजा पाठ के साथ ही कुछ विशेष उपाय भी अपनाने चाहिए. आइए जानते हैं बुधवार के चमत्कारी टोटकों के बारे में.
बुधवार के टोटकेअगर आपके घर में कलेश का महौल बना हुआ है और लाखों के बाद भी किसी कार्य में सफलता हासिल नहीं हो रही तो परेशान न हो. बल्कि बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं. इससे आपको अवश्य लाभ मिलेगा.
इसके अलावा बुधवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करने से भी बुधदेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं.
यदि आप धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो बार-बार किसी में असफल हो रहे हैं तो बुधवार के दिन भगवान बुध देव का पूजन अवश्य करें. कहते हैं कि अगर बुध देव आपकी पूजा से प्रसन्न हो जाएं तो जीवन में आ रहे सभी आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं.
अगर आप किसी कार्य में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो उसकी शुरुआत के लिए बुधवार का दिन सबसे शुभ माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन शुरू किए गए कार्य में हमेशा सफलता मिलती है. क्योंकि य​ह​ दिन गणेश जी को समर्पित है और किसी भी कार्य का श्री गणेश उनके नाम से ही किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. रेवांचल टाइम्स  इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment