रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्यप्रदेश आजीविका मिशन के तहत महासंगम सी एल एफ महराजपुर की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें स्वयंसिद्ध पैरा मेडिकल कालेज के सहयोग से समूहो की दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्रीमती संपत्तियां उइके पूर्व राज्यसभा सांसद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। इसके बाद आजीविका मिशन और पैरामेडिकल स्टाफ के द्वाराअतिथियो का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए श्रीमती उइके दीदी ने कहा कि मंडला की पहचान स्वयं सहायता समूहों से है जिसमें आप सभी बहुत बढ़िया काम कर रही है। सभी को बधाई यह अच्छी पहल है कि आज महासंगम सी एल एफ ने समूह की दीदियों के स्वास्थ्य की चिंता की है जिससे उनका जीवन सफल होगा। मै हर पल आपकी मदद के लिए तत्पर हु । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अखिलेश कछवाहा उपाध्यक्ष नगर पालिका ने कहा आप सबकी संगठन शक्ति देखकर बहुत खुश हूं। आप बेहतर कार्य कर रहे है। कार्यक्रम में ज्वाला जी वार्ड की पार्षद प्रतिभा साहू भी मंचासीन रही। स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ साकेत अग्रवाल ,डॉ समीर साहू,डॉ पारुल साहू ,आहार विशेषज्ञ डॉ ममता वैरागी के द्वारा समूहो की दीदियों का सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें रक्त अल्पता वाली दीदियों को चिन्हित कर उन्हें पोषण आहार की समझाइस दी गई जिससे उनका रक्त बढ़ सके। शिविर में शुगर बी पी और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। दवाइयों का भी वितरण किया गया। इसके बाद सी एल एफ की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी ग्राम संगठनो का रिपोर्ट कार्ड लिया गया। सालभर का आय व्यय का व्योरा भी प्रस्तुत किया गया। संकुल की अध्यक्ष श्रीमती सेवती तेकाम, सचिव श्यामा मार्को कोषधक्ष मंगलो परते, उपाध्यक्ष माहौ नेताम और सहसचिव श्यामकली के द्वारा साधारण सभा का बेहतर संचालन किया गया जिसमें संकुल नोडल योगेंद्र तिवारी और अभय गौर के द्वारा भी मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में 30 ग्राम संगठनो के लगभग 400 सदस्यों ने हिस्सा लिया। स्वास्थ्य शिविर में स्वयंसिद्ध पैरा मेडिकल कॉलेज की श्रीमती वर्षा तिवारी राजेन्द्र मेहरा वंदना तिवारी,राकेश पटैल असिमता यादव का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन धर्मेन्द्र मिश्रा ने किया। श्रीमती रुकमणी सिंह बैंक सखी शिवानी बैरागी,जागेश्वरी बैरागी, गंगा बैरागी लक्ष्मी उइके का सहयोग रहा। इसके पूर्व सभी सदस्यों का पंजीयन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के प्रति आभार डॉ समीर साहू ने प्रगट किया।
Wednesday, December 14, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
महासंगम सी एल एफ की साधारण सभा की बैठक स्वास्थ्य शिविर के साथ संपन्न हुई...
महासंगम सी एल एफ की साधारण सभा की बैठक स्वास्थ्य शिविर के साथ संपन्न हुई...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment