BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तुलसी का यह उपाय कर देगा आपको मालामाल, हर संकट होगा दूर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 22, 2022

तुलसी का यह उपाय कर देगा आपको मालामाल, हर संकट होगा दूर



धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन उनके साथ-साथ तुलसी का भी विधि-विधान से पूजन किया जाता है. हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय स्थान प्राप्त है और इसलिए आपने हर घर में तुलसी को पौधा जरूर देखा होगा. तुलसी का पौधा लगाने के साथ ही लोग नियमित रूप से इसका पूजन करते हैं और कहते हैं तुलसी का पूजन करने भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. जिस घर में भगवान विष्णु और तुलसी का पूजन होता है वहां कभी धन-दौलत व सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती. गुरुवार के दिन अगर आप तुलसी का एक विशेष उपाय अपनाएंगे तो धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे.
तुलसी का उपाय

धन प्राप्ति के लिए आपको गुरुवार के दिन के तुलसी का यह विशेष उपाय अवश्य करना चाहिए. भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन स्नान के बाद तुलसी की जड़ को कच्चे दूध से सींचना चाहिए. इसका मतलब है कि तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए. इसके बाद शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से तुलसी माता प्रसन्न होती हैं और तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है. इसलिए तुलसी को प्रसन्न करने घर में मां लक्ष्मी का वास होता है धन प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है.
गुरुवार के दिन ध्यान रखें ये बातेंअगर आप गुरुवार का व्रत कर रहे हैं तो तुलसी पूजा करते समय ध्यान रखें कि पूजा के दौरान पीले रंग के वस्त्र धारण करें. इससे आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी.
गुरुवार के दिन व्रत करने वाली महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए और ना ही साबुन का इस्तेमना करना चाहिए.
इस दिन केले के पेड़ में जल चढ़ाने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन-धान्य का लाभ होता है.

No comments:

Post a Comment