दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां साध्वी कल्पना माता जी द्वारा किया जा रहा था व्रत।18 दिनों तक नित्य अलग अलग 108 भोग अर्पित किये जा रहे थे।श्री यंत्र अर्चन की तयारी जोरो पर चल रही है।
वरदान आश्रम अंजनिया में 24 दिनों से चल रहे अन्नपूर्णा व्रत का समापन श्रीयंत्र अर्चन , लक्ष्मी- नारायण अर्चन एवं भण्डारा के साथ किया जाना है जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है। यह व्रत मार्गसीर्ष कृष्ण पंचमी से प्रारंभ होकर पूर्णिमा तक चलता है पूर्णिमा को श्री विद्या जयंती के साथ इसकी पूर्णता होती है । इसके अंतर्गत कल्पवृक्ष बनाया जाता है जिसमे एक पात्र के अंदर अन्न रखकर पीपल की डाली, बरगद की डाली, धान की बाली, इत्यादि से कल्पवृक्ष बनाकर पूजन की जाती है।
नीलू महाराज जी ने बताया की श्री विद्या उपासको के द्वारा सामूहिक रूप से श्रीयंत्र का अर्चन किया जाएगा वरदान आश्रम के सदस्यों ने लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।


No comments:
Post a Comment