BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पेसा एक्ट की जानकारी देने ग्रामसभाओं का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 1, 2022

पेसा एक्ट की जानकारी देने ग्रामसभाओं का आयोजन

मण्डला 1 दिसम्बर 2022



                पेसा एक्ट के प्रावधानों से ग्रामीणजनों को अवगत कराने के उद्देश्य से 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक चरणबद्ध रूप से विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामसभाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

                जानकारी के अनुसार पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 2 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के फौंक, चटुआखार, इंदिरावनग्राम, अतरिया, मुहाड, राजोमाल, किसली रैयत एवं कटंगी में तथा घुघरी विकासखंड के गजराज, किसली, चलनी, पलकी एवं ददरगांव में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

 

3 दिसंबर को इन ग्रामों में होंगी ग्रामसभाएँ

 

                पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 3 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के लौहटा, जैलवारा, भीमपुरी रैयत, राजो रैयत एवं झांगुल वनग्राम में तथा घुघरी विकासखंड के पीपरदौन, सैंदवारा एवं मांगा में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।


No comments:

Post a Comment