BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अतिथि शिक्षक नियुक्ति में अनियमित्ता पाए जाने पर शासकीय हाईस्कूल मलवाथर के प्रभारी प्राचार्य की एक वेतनवृद्धि रोकी गई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 17, 2022

अतिथि शिक्षक नियुक्ति में अनियमित्ता पाए जाने पर शासकीय हाईस्कूल मलवाथर के प्रभारी प्राचार्य की एक वेतनवृद्धि रोकी गई

मंडला 17 दिसम्बर 2022


            अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमित्ता पाए जाने पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने रतन सिंह तेकाम माध्यमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल मलवाथर की एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकते हुए उन्हें भविष्य के लिए सचेत किया है।

            जानकारी के अनुसार उन्नत प्राथमिक शाला मथैया टोला मलवाथर में पालक शिक्षक संघ की बैठक में तैयार किए गए पैनल के अनुसार सरल क्रमांक-8 में दर्ज वंदना मिश्रा को आमंत्रित किया जाना था, जिसे आमंत्रित नहीं किया जाकर अवैधानिक रूप से नवीन पैनल तैयार कर अंकित कुमार धनंजय का अतिथि शिक्षक के रूप में चयन किया गया जो जांच में नियुक्ति प्रक्रिया के विपरीत पाया गया है। इस संबंध में रतन सिंह तेकाम माध्यमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल मलवाथर को दोषी पाया गया है जिस पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा उनकी एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकते हुए भविष्य के लिए सचेत किया गया है।

            साथ ही सहायक आयुक्त द्वारा उक्त पैनल को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए पालक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित कर नियमानुसार अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं।


No comments:

Post a Comment