BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छात्रावासों में चल रही भारी धांधली जिम्मेदारो की मौन सहमति से... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 4, 2022

छात्रावासों में चल रही भारी धांधली जिम्मेदारो की मौन सहमति से...



रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्यप्रदेश के मंडला जिले में सरकारी छात्रावास में भारी धांधली मनमानी व लापरवाही की जा रही है बताया जा रहा है कि मीनू के अनुसार छात्र छात्राओं को भोजन नहीं दिया जा रहा है शासन से मिलने वाली तमाम तरह की सुविधाएं भी नहीं दी जा रही है सामग्री भी छात्रावासों में प्रदान नहीं की जा रही है तमाम तरह की गतिविधियां छात्रावासों के माध्यम से संचालित नहीं की जा रही है सबसे बड़ी धांधली यह की जा रही है कि दर्ज संख्या के हिसाब से बच्चे छात्रावासों में नहीं रह रहे हैं सूत्रों की मानें तो कई छात्रावासों में 10 बच्चे ही रह रहे हैं जबकि दर्ज संख्या 50  है और हाजिरी सभी की भरी जा रही है और पैसा सभी छात्रों का निकाला जा रहा है और छात्रावास अधीक्षक बी ई ओ सहायक आयुक्त सहित तमाम अधिकारी जबरदस्त मिलकर धांधली कर रहे हैं इस संबंध में शासन प्रशासन के आला अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं  कर रहे हैं चर्चा फैली हुई है कि शासन प्रशासन के आला अधिकारियों को कमीशन की राशि मिल रही है सही क्या है जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए और छात्रावासों में जो धांधली चल रही है उसे तत्काल मध्यप्रदेश के मंडला जिले में बंद की जावे।

No comments:

Post a Comment