BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नहीं मिली पीएम की सम्मान निधि...? कई किसान परेशान, सरकार नहीं दे रही ध्यान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 5, 2022

नहीं मिली पीएम की सम्मान निधि...? कई किसान परेशान, सरकार नहीं दे रही ध्यान...




रेवांचल टाईम्स -आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में प्रधानमंत्री की कई योजनाएं मध्यप्रदेश के मंडला जिले में असफल होती जा रही हैंl इनके नाम की योजनाओं के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरती जा रही हैl प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री के नाम के योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा हैl यही वजह है कि भारत के प्रधानमंत्री के नाम की योजनाएं जरूरतमंदों के ज्यादा काम नहीं आ पा रही हैंl प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि अधिकांश किसानों को नहीं मिल पा रही है जिनका पंजीयन हो चुका है और जिन्हें पूर्व में राशि मिल चुकी है उन्हें 11वीं किस्त की राशि अभी तक नहीं मिल पाई हैl ऐसे कई किसान हैं जिन्हें राशि नहीं मिलने की खबर मिली हैl मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि भी पता नहीं चल रही है किसानों की मांग है कि लंबित पूरी राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किसानों को शीघ्र प्रदान की जावेl जिन किसानों को राशि नहीं मिल पाई है उन किसानों की शुद्ध सरकार के द्वारा क्यों नहीं ली जा रही हैl यह जांच का विषय हो गया है जो भी कारण हो बैंक संबंधी त्रुटि हो या राजस्व विभाग संबंधित जो भी त्रुटि हो प्रत्येक किसानों के बारे में जांच कर यह पता लगाया जाए कि आखिरकार पंजीयन होने के बावजूद भी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि क्यों नहीं मिल पा रही हैl जिसके भी दोहरा और लापरवाही बरती जा रही है उसके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाए ऐसी अपेक्षा हैl जानकारी मिली है कि तहसील नैनपुर के ग्राम परसवाड़ा के कुछ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि होने के बावजूद भी नहीं मिल पा रही हैl बैंक संबंधी त्रुटि बताई जा रही है जिसे कौन दूर करेगा यह नहीं बताया जा रहा है lवहीं बैंकों के द्वारा भी संबंधित गलती दूर नहीं की जा रही है इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई थीl जिसे संबंधित अधिकारियों ने वापिस भी करा लिया है और समस्या का समाधान करने का आश्वासन देने के बाद संबंधित की समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा हैl किसानों की मांग है कि संबंधित सभी आला अधिकारियों के खिलाफ धनात्मक कार्रवाई की जाएl

No comments:

Post a Comment