BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दर्दनाक हादसा, ट्राले ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, 7 लोगों की मरने की आशंका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 4, 2022

दर्दनाक हादसा, ट्राले ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, 7 लोगों की मरने की आशंका



रतलाम में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के पास सातरुंडा चौराहे पर एक ट्राले ने सड़क किनारे बैठे करीब डेढ़ दर्जन लोगों को रौंद। प्रारंभिक सूचना कके अनुसार, इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत होने की आशंका है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज भिजवाए गए हैं।
टायर फटने से ट्राला हुआ बेकाबू

जानकारी के अनुसार, रतलाम से 30 किमी दूर रतलाम- लेबड़ फोरलेन स्थित ग्राम सातरुंडा के पास चौराहे पर यह भीषण हादसा हुआ है। बताया जाता है कि टायर फटने से ट्राला बेकाबू हो गया था। इस दौरान वाहन ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना के शिकार हुए घायलों को रतलाम जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment