BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासकीय राशि का गबन करने वाले सरपंच- सचिव भेजे गए जेल न्यायालय ने सुनाई 5 वर्ष कारावास की सजा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 3, 2022

शासकीय राशि का गबन करने वाले सरपंच- सचिव भेजे गए जेल न्यायालय ने सुनाई 5 वर्ष कारावास की सजा


दैनिक रेवांचल टाइम्स - इटारसी तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश इटारसी के न्यायालय ने आज ग्राम पंचायत भट्टी के तत्कालीन सरपंच संजय उइके उम्र 44 वर्ष निवासी मालवीय कॉलोनी पथरौटा एवं पंचायत सचिव रामस्वरूप चिमनिया उम्र 57 वर्ष निवासी पटेल मोहल्ला ग्राम भट्टी को आपराधिक न्याय भंग की धारा 409 में दोषी पाते हुए 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर दोनों आरोपी को तीन-तीन माह का सश्रम कारावास और भुगतना पड़ेगा।

बताया जाता है कि सरपंच सचिव ने वर्ष 2006 में मिलकर 40000  रूपये शासकीय राशि का गबन किया था।

No comments:

Post a Comment