BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विस्तारित जिला पदाधिकारी की बैठक संपन्न... 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर आयोजित होंगे कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 20, 2022

विस्तारित जिला पदाधिकारी की बैठक संपन्न... 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर आयोजित होंगे कार्यक्रम



मंडला:-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अनुवर्तन में  विस्तारिक जिला पदाधिकारी की  बैठक आयोजित हुई, बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में निरंतर कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने विस्तारिक प्रदेश पदाधिकारी कि बैठक में लिए गए संकल्प के विषय में विस्तृत चर्चा की, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की रूप रेखा से अवगत कराया। भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि 21 दिसंबर को सभी मंडलों में बैठक होंगी 23 दिसंबर को सभी शक्ति केंद्र में बैठके 25 दिसंबर को सभी बूथ स्तर में बैठक आयोजित होंगी जिसमें श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर सुशासन दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी मंडलों शक्ति केंद्र, बूथ में  25 दिसंबर को मन की बात  सुनने का कार्यक्रम सामूहिक रुप से आयोजित होंगे। इस अवसर पर बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुसराम पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह जिला महामंत्री नीरज मरकाम उमेश ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र दुबे महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शशि पटेल,ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेश पटेल सोशल मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार चौकसे सहित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी मंडल के मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment