BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: RTO आफिस में 3 क्लर्क 96 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 18, 2022

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: RTO आफिस में 3 क्लर्क 96 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार



दैनिक रेवांचल टाइम्स :कटनी परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब जबलपुर लोकायुक्त टीम ने एक बाबू और निजी एजेंटों को 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। उक्त कार्रवाई के बाद पूरे परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म था और एक मर्तबा फिर परिवहन विभाग की घूसखोरी की पोल खुल गई।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आवेदक शैलेन्द्र द्धिवेदी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी कार व ट्रैक्टर के नए रजिस्ट्रेशन की फाइल पास करने की एवज में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जिला कटनी में जितेंद्र सिंह बघेल, सुखेंद्र तिवारी, रावेंद्र सिंह ने 96 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उन्होंने जबलपुर लोकायुक्त को शिकायत कर दी।

योजना बनाकर लोकायुक्त ने आवेदक को रुपये लेकर आरोपियों के पास भेजा। निर्धारित योजना के तहत डीएसपी दिलीप झरबड़े के नेतृत्व में निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक मंजू किरण निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान एवं दल के अन्य सदस्य भी वहीं पहुंच गए। जैसे ही आरोपियों ने रुपये लिए, टीम ने दबिश दे दी। और आरोपी बाबू व दो एजेंटों को धरदबोचा। तीनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

No comments:

Post a Comment