BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आजीविका मिशन कार्यालय मोहगांव में आयोजित हुआ RBI सघन जागरूकता कार्यक्रम... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 20, 2022

आजीविका मिशन कार्यालय मोहगांव में आयोजित हुआ RBI सघन जागरूकता कार्यक्रम...




रेवांचल टाईम्स - मंडला, समूह की ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय साक्षरता से जोड़ने के उद्देश्य से आज मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय मोहगांव में RBI के निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सघन जागरूकता कार्यक्रम 2022 के अंर्तगत आज दिनांक 20 नवंबर 2022 को मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मोहगांव एवं आजीविका मिशन् मोहगांव के संयुक्त तत्वाधन मे विकास खंड स्तर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने ग्राहकों को ग्राहक अधिकार एवं बैंकिंग लोकपाल योजना के विभिन्न लाभों से अवगत कराया, साथ ही उन्हें वित्तीय लेन देन करते समय सावधानी बरतते हुए जागरूक रहने की सलाह दी गयी। साथ ही समूह से जुड़ी महिलाओ को APY  , PMJDY, PMSBY, PMJJBY जैसी महत्पूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई।साथ ही इस मौके पर आजीविका मिशन से जुड़ी हुई स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओ को CCL हेतु 25 लाख के ऋण का वितरण  किया गया । 

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

         मुख्य अतिथि स्वरुप आदरणीय उप क्षेत्रीय प्रबंधक हिमांशु शुक्ला, ग्रामीण बैंक मोहगाव के प्रबंधक अमिताप मीणा, कुशल देशपांडे आजीविका मिशन से ब्लाक प्रबंधक मुकेश नंदा, राजकुमार यादव , रजनी यादव , BCFI जीतेन्द्र काठिया,कमलेश पाल, भुवनेश डेहरिया मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment