BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रेरकों के बिना कैसे दूर होगा निरक्षरता का . कलंक...साक्षरता के कार्यक्रमों में साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों की उपेक्षा. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 5, 2022

प्रेरकों के बिना कैसे दूर होगा निरक्षरता का . कलंक...साक्षरता के कार्यक्रमों में साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों की उपेक्षा.



रेवांचल टाईम्स - मंडला, यूं तो साक्षरता के कई कार्यक्रम संपूर्ण भारत सहित मध्यप्रदेश में क्रियान्वित हो चुके हैं लेकिन लगातार योजनाओं का क्रियान्वयन ना होने की वजह से निरक्षरता दूर नहीं हो पा रही है कई तरह की योजनाओं के क्रियान्वित होने के बावजूद भी साक्षरता की दर नहीं बढ़ पा रही है साक्षर भारत मिशन योजना को बंद कर दिया गया था लगभग 3 साल बाद फिर से सामाजिक चेतना केंद्र के माध्यम से साक्षरता की योजना शुरू की जा रही है इसकी शुरुआत बसंत पंचमी के अवसर से प्रत्येक माध्यमिक शालाओं से शुरू कर दी गई है इसके बाद पढ़ना लिखना एवं नवभारत साक्षरता कार्यक्रम शुरू होना है इन सभी कार्यक्रमों में साक्षर भारत मिशन के बेरोजगार प्रेरकों को कोई काम नहीं दिया जा रहा है स्वयंसेवकों के माध्यम से बिना पैसे दिए साक्षरता की अलग जगनी की बेकार कोशिश शासन प्रशासन द्वारा की जा रही है लगभग सभी का मानना है कि हर बार साक्षर करने वाले शिक्षकों प्रेरकों को या तो पैसा दिया ही नहीं जाता है क्या दिया जाता है तो बेहद कम दिया जाता है इसी वजह से साक्षरता के कार्यक्रम सफल नहीं हो रहे हैं लोगों का मानना है कि करोड़ों रुपए साक्षरता के नाम पर अन्य कार्यों में खर्च कर दिए जाते हैं लेकिन पढ़ाने वाले को पर्याप्त राशि नहीं दी जाती है यदि पढ़ाने वाले को पर्याप्त राशि दी जाए तो साक्षरता के अभियान निश्चित रूप से सफल होंगे लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है इस बार भी फ्री में काम लेना जा रही सरकार जिससे साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों में भारी आक्रोश पनप गया है और प्रेरक इसका पुरजोर विरोध करने के लिए परिणाम कारी रणनीति बना रहे है और संपूर्ण भारत में बड़ा आंदोलन शुरू होने वाला है जन मांग है की साक्षरता के सभी कार्यक्रमों में साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों को दाम के साथ काम किया जाए ज्यादा बेहतर होगा।

No comments:

Post a Comment