BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा लगाने किया गया भूमि पूजन.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 24, 2022

वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा लगाने किया गया भूमि पूजन..




रेवांचल टाईम्स - अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की शहादत में चौरई तहसील में आगामी समय में प्रतिमा स्थापित किये जाने के लिए भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, पूर्व ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष बैजू वर्मा, जिलाध्यक्ष लोधी समाज अतरलाल वर्मा,ऋषि वर्मा,बलवंत वर्मा,नगर पालिका उपाध्यक्ष सिरपत नायक,सभापति नगर पालिका श्रीमती नीलू निर्मलकार, पार्षद अमित चौरसिया, महेन्द्र वर्मा,वीरांगना रानी अवन्ति बाई समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। जहां अतिथियों के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में प्रतिमा स्थापित करने पंडित द्वारा पूजन कर अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की छायाचित्र पर माल्यापर्ण किया गया और अतिथियों के द्वारा अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की शहादत को याद कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया व उनकी गाथाओं का बखान किया गया।

No comments:

Post a Comment