मण्डला 23 नवम्बर 2022
प्राकृतिक आपदा के विषय
पर मॉक अभ्यास संबंधी बैठक कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, सहायक कमांडेंड दिनकर त्रिपाठी सहित नागरिक प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ एवं होम गार्ड आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
निर्देशित किया कि बाढ़ के समय बचाव के लिए रेस्क्यू टीम को प्रशिक्षण दिलाने
संबंधी प्रस्ताव भेजें। साथ ही स्थानीय गोताखोरों को भी आपदा प्रबंधन के संबंध में
प्रशिक्षण में शामिल करें। बैठक में जिले में भूकंप भेद्यता, हितधारकों की भूमिका और जिम्मेदारियां, नकली अभ्यास का
क्रम, सभी हितधारकों के बीच समन्वय, एनडीआरएफ की
भूमिका और कार्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment