रेवांचल टाईम्स - मण्डला नर्मदा नदी में बना पुल दिनो दिन क्षतिग्रस्त होता जा रहा है और जिम्मेदार चैन की बंशी बजा रहे हैं। मामला जिला मुख्यालय मंडला का है। यहां पर नर्मदा नदी में बड़ा पुल बनाया गया है जो कई वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहा है। पुल के ऊपर बड़े-बड़े गढ्डे हो गए हैं जिन्हे भरने के लिए कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गडढे दोबारा न हो इसके लिए कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। मंडला नगर सहित जिले में आने जाने वाले सभी नागरिकों को पुल पर हुए गडढों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडला में रपटा घाट पर दो पुल बने हुए हैं। दोनो पुलों की हालत अत्यंत दयनीय है। इसी तरह मंडला नगर सहित पूरे जिले में सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। क्षतिग्रस्त पुलों व सड़कों की मरम्मत कराने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। पुलों में लगी रैलिंग भी टेढ़ी मेढ़ी लगी रहती है जिन्हें सुधारने के लिए तत्परता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनापेक्षा है नर्मदा नदी में बने पुल सहित सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी के साथ किया जावे। इसी तरह नर्मदा नदी के सभी घाट भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मंडला में रंगरेज घाट में बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। सभी घाटों की मरम्मत का कार्य भी किया जावे और नर्मदा में साफ-सफाई के लिए विषेष कार्य किये जाएं।
Saturday, November 5, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
दिनोंदिन क्षतिग्रस्त हो रहा मां नर्मदा नदी का पुल...दुर्घटनाओं को दे रहे है आमंत्रण
दिनोंदिन क्षतिग्रस्त हो रहा मां नर्मदा नदी का पुल...दुर्घटनाओं को दे रहे है आमंत्रण
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment